[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: राज्य के सभी जिला उपभोक्ता आयोग होंगे हाइटेक : गोस्वामी

Dhanbad News: राज्य के सभी जिला उपभोक्ता आयोग होंगे हाइटेक : गोस्वामी

0
Dhanbad News: राज्य के सभी जिला उपभोक्ता आयोग होंगे हाइटेक : गोस्वामी

धनबाद.

झारखंड के जिला उपभोक्ता आयोग अब हाईटेक हो जायेगे. देश के किसी भी कोने से अधिवक्ता अब राज्य के किसी भी जिला उपभोक्ता आयोग में अपने मामलों की सुनवाई, फाइलिंग या न्यायिक प्रक्रिया में ऑनलाइन भाग ले सकते हैं. राज्य के जिला उपभोक्ता आयोगों को इंटरनेट व टेलीफोन के माध्यम से हाइटेक कर दिया गया है. यह जानकारी बुधवार को राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद बसंत कुमार गोस्वामी ने दी. अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने आज धनबाद जिला उपभोक्ता आयोग का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये.

नैसर्गिक न्याय ही उद्देश्य :

राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री गोस्वामी ने बताया कि नैसर्गिक न्याय ही उनका उद्देश्य है. सीपीसी एवं साक्ष्य अधिनियम से वे बंधे हुए नहीं हैं. उपभोक्ताओं को तीन से छह माह के अंदर न्याय मिले, यह उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिला उपभोक्ता आयोग में सारी व्यवस्था हाइटेक कर दी गई है. अब कहीं से भी कोई अधिवक्ता अपने मामलों की सुनवाई एवं मुकदमे का संचालन कर सकते हैं. ऑनलाइन साक्ष्य भी प्रस्तुत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि धनबाद बार एसोसिएशन द्वारा जगह की कमी की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया है, इसपर जल्द ही वह आवश्यक कदम उठायेंगे. धनबाद जिला उपभोक्ता आयोग के बगल में खाली जमीन पर आयोग का विस्तार किया जाएगा या उपायुक्त कार्यालय में उसे स्थानांतरित करने के संबंध में सरकार से वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा.

बार एसोसिएशन भी पहुंचे

निरीक्षण के दौरान श्री गोस्वामी धनबाद बार एसोसिएशन भी पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर झारखंड स्टेट बर काउंसिल के को-चेयरमैन राधे श्याम गोस्वामी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय, महासचिव जितेंद्र कुमार के अलावा सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel