[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है नशा : प्रो दलजीत सिंह

Dhanbad News: शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है नशा : प्रो दलजीत सिंह

0
Dhanbad News: शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है नशा : प्रो दलजीत सिंह

Dhanbad News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जीएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

Dhanbad News: गुरु नानक कॉलेज धनबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 और 2 के तत्वावधान में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक अभियान चलाना है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो दलजीत सिंह कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. प्रोफेसर इंचार्ज प्रो दीपक कुमार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां तथा अन्य अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं. एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि अनुशासन, आत्मसंयम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे से मुक्ति पायी जा सकती है.

छात्राओं ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में छात्रा मुस्कान कुमारी ने अपने विचार रखते हुए युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की. प्रो संजय कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार जताया. कार्यक्रम में अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो अमरजीत सिंह, नुसरत परवीन, प्रो पीयूष अग्रवाल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel