ACB Raid in Dhanbad : धनबाद के पूर्व जिला भू अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक को एसीबी की टीम ने हिरासत में लिया है. शुक्रवार सुबह तीन बजे एसीबी की टीम ने उदयकांत पाठक के नंदन पहाड़ स्थित आवास शांतिनिकेतन में छापेमारी की. छापेमारी करीब 4 घंटे तक चली. इस दौरान कई दस्तावेज को खंगाला गया. सुबह 8:00 बजे के बाद टीम उदयकांत पाठक को अपने साथ लेकर धनबाद चली गयी. इस दौरान उदयकांत पाठक की पत्नी अनीता पाठक से भी पूछताछ की गयी.
धनबाद स्थित हीरक रोड भू अर्जन मुआवजा घोटाले के मामले में रिटायर्ड भू अर्जन पदाधिकारी उदयकांत पाठक मुख्य अभियुक्त है. पूर्व में भी हुए उदयकांत पाठक इस मामले में जेल जा चुके हैं.