[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: कमजोर वायरिंग के कारण कैथलैब में एसी बंद, स्टैंड फैन के सहारे चल रहा काम

Dhanbad News: कमजोर वायरिंग के कारण कैथलैब में एसी बंद, स्टैंड फैन के सहारे चल रहा काम

0
Dhanbad News: कमजोर वायरिंग के कारण कैथलैब में एसी बंद, स्टैंड फैन के सहारे चल रहा काम

भीषण गर्मी के कारण शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ने लगा है. अस्पताल के कैथलैब में बढ़ती गर्मी और तकनीकी समस्याओं को देखते हुए मरीजों की संख्या कम कर दी गयी है. वर्तमान में यहां उपलब्ध लगभग 50 बेड के मुकाबले केवल 35 बेड पर ही मरीजों को भर्ती लिया जा रहा है. इसका कारण बिल्डिंग की संरचना और बिजली की कमजोर वायरिंग है. यह पूरी बिल्डिंग सेंट्रलाइज्ड एसी होने के कारण अंदर हवा की निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. गर्मी के मौसम में अंदर तापमान काफी बढ़ जाने से मरीजों व स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है. वहीं बिजली की कमजोर वायरिंग के कारण शाॅर्ट सर्किंट होने के आशंका से एसी को भी नहीं चलाया जा रहा है. ऐसे से स्टैंड फैन के सहारे काम चलाया जा रहा है.

कमजोर वायरिंग के चलते एसी बंद

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वायरिंग की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कैथलैब में एसी चलाना फिलहाल संभव नहीं है. यदि एसी चलाया जाता है तो शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बना रहता है. इस जोखिम को देखते हुए यहां एसी बंद रखा गया है.

गर्मी से राहत देने के लिए लगाये गये है स्टैंड फैन

मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए फिलहाल 35 बेड पर स्टैंड फैन की व्यवस्था की गयी है. जिन बेड पर पंखे उपलब्ध नहीं हो सके हैं, उन पर मरीजों की भर्ती रोक दी गयी है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel