[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद बाइक लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

बाइक लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

0
बाइक लूटकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, गया जेल

मैथन में 21 दिसंबर 2022 को सात अपराधियों ने लूटी थी बाइक, एक अभी भी फरार

मैथन.

मैथन ओपी पुलिस ने बाइक लूटकांड में दो साल से फरार आरोपी आसिफ रहमान उर्फ गोलू को मंगलवार की रात शिवलीबाड़ी रहमतनगर से गिरफ्तार कर बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया. इस संबंध में मैथन ओपी में कांड संख्या 342/22, भादवि की धारा 395, 412 के तहत मामला दर्ज किया था. मैथन ओपी क्षेत्र के डायक एरिया मध्य विद्यालय के समीप 21 दिसंबर 2022 को सात अपराधियों ने लुटेरे होंडा साइन बाइक डब्ल्यूबी 38 एम 9371 लूट ली थी. भक्तभोगी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. बाद में पुलिस ने लूटी गयी बाइक को एमपीएल ओपी क्षेत्र के मदनपुर से बरामद की थी. साथ ही, आसिफ अंसारी एवं शेख हक्कार को गिरफ्तार किया था. उनलोगों ने घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम पुलिस को बताया था. पुलिस दबाव में आरोपी आफताब आलम उर्फ दानिश, मो सलामत अंसारी, मो सोनू अंसारी ने न्यायालय में सरेंडर कर दियाथा. वहीं फरार शिवलीबाड़ी के रहमत नगर निवासी आसिफ रहमान उर्फ गोलू को मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने मंगलवार की रात गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि लूटकांड में शामिल सात में से छह अपराधियों को जेल भेज दिया गया है. एक आरोपी मोहम्मद समीर फरार है. उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel