[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद बरमसिया में बिचाली गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरमसिया में बिचाली गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

0
बरमसिया में बिचाली गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

धनसार.

बरमसिया रेलवे लाइन के समीप गुरुवार को बिचाली गोदाम व वहां खड़े पिकअप वैन में भीषण आग लग गयी. इस हादसे में लाखों की क्षति हुई है. इस घटना में गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया. समय रहते लोगों ने पिकअप वैन में लदे बिचाली को खाली कर दिया. हालांकि आधा वैन भी जल गया. मौके पर पहुंचकर धनसार पुलिस ने जले वैन को अपने कब्जे में ले लिया. चर्चा है कि किसी असामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला. अगलगी की इस घटना से अगल बगल की छोटी छोटी कई दुकानें जल गयी है. घटना धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया एफसीआई गोदाम के पीछे यदु यादव के गोदाम में हुई है. पीड़ित नुकसान का आकलन करने में लगा है. पीड़ित ने बताया कि घटना के समय गोदाम में कोई आदमी नहीं था. गोदाम से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी. इसके बाद धनसार थाना और अग्निशमन विभाग को भी फोन पर सूचना दी गयी. स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे ,कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गयी. अग्नि-शमन विभाग और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

कोट

अगलगी की घटना की छानबीन की जा रही है. बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है. इसमें कुछ स्पष्ट नहीं दिख रहा है. छानबीन के बाद कार्रवाई होगी.

मनोज कुमार पांडेय,

प्रभारी, धनसार थाना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel