[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद जमीन विवाद में परस्पर विरोधी मारपीट का मामला दर्ज

जमीन विवाद में परस्पर विरोधी मारपीट का मामला दर्ज

0
जमीन विवाद में परस्पर विरोधी मारपीट का मामला दर्ज

धनबाद.

धनबाद थाना में रविवार को एक ही परिवार के बीच जमीन विवाद में परस्पर विरोधी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध काली मंदिर के निकट रहने वाले जितेंद्र कुमार की पत्नी मंजू देवी ने अपने देवर व अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट कर व सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज करवाया है. उसने पुलिस को बताया : उसके पति और ससुर ने जमीन के बदले लोन लिया है. उक्त जमीन के सभी कागजात बैंक में हैं, बावजूद इसके उसके देवर संतोष कुमार ने छल कर जमीन अपनी पत्नी संगीता साव के नाम करवा लिया. बारामुड़ी में अपनी जमीन पर चार मई को छत की ढलाई करा रही थी, तभी रात में संतोष कुमार व अन्य व्यक्ति आये और मारपीट शुरू कर दी. उसके बाद सोने का चेन छीन लिया. घटना के बाद इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती हुई. दूसरी ओर भूली ओपी क्षेत्र के श्याम नगर में रहने वाले संतोष कुमार की पत्नी संगीता साव ने प्राथमिकी में कहा है कि बारामुड़ी में उसकी खरीदी हुई जमीन है. चार मई को मेरे पति संतोष कुमार जमीन को देखने गये थे, तब पता चला कि जितेंद्र कुमार साव उसपर अवैध निर्माण करा रहे हैं. उन्होंने विरोध किया, तो जितेंद्र कुमार, उनकी पत्नी मंजू देवी, उनका बेटा अभय व अन्य अजीत कुमार साव ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस दौरान उनकी सोने की चेन छीन ली. अभी वह एसएनएममसीएच में इलाजरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel