[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद सुदामडीह में युवक ने की आत्महत्या

सुदामडीह में युवक ने की आत्महत्या

0
सुदामडीह में युवक ने की आत्महत्या

जोड़ापोखर.

सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह न्यू माइंस बीसीसीएल क्वार्टर में स्व यशपाल सिंह के पुत्र रसपाल सिंह (40) ने शनिवार को घर के पंखे की कुंड़ी में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पाकर सुदामडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. इस दौरान मृतक की मां अमरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह उनका लड़का नाश्ता कर घर से निकला था. दोपहर करीब तीन बजे घर आया और उल्टी करने लगा. पूछने पर कहा कि सिर दर्द कर रहा है, चाय पीला दो. उसके बाद चाय बनाकर लायी, तभी कुछ आवाज आयी. कमरे में जाकर देखा तो पाया कि पुत्र रसपाल गले में फंदा लगाकर झूल रहा है. वह लुधियाना के एक निजी कंपनी में काम करता था. डेढ़ माह पूर्व वहां से आया था. प्रतिदिन शराब पीकर घर में मारपीट करता था. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले चार दिनों से घर में झगड़ा हो रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस भी आयी थी. उसे समझाने का काफी प्रयास भी किया था. रसपाल की मौत पर उसकी मां-बहन व अन्य का रो-रो कर बुरा हाल था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel