[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: बीसीसीएल के 50 समेत कोल इंडिया के 400 अधिकारी बने चीफ मैनेजर

Dhanbad News: बीसीसीएल के 50 समेत कोल इंडिया के 400 अधिकारी बने चीफ मैनेजर

0
Dhanbad News: बीसीसीएल के 50 समेत कोल इंडिया के 400 अधिकारी बने चीफ मैनेजर

कोल इंडिया व अनुषंगी कंपनियों में पदस्थापित विभिन्न संभागों के सैकड़ों अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिला है. इस आलोक में जारी अधिसूचना के मुताबिक इ-6 से इ-7 यानी सीनियर मैनेजर से चीफ मैनेजर में करीब 400 अधिकारियों को प्रमोट किया गया है. इनमें से करीब 50 अधिकारी बीसीसीएल के हैं. प्रमोशन पाने वालों में सर्वाधिक 189 अधिकारी माइनिंग संभाग है. जबकि इ एंड एम से 66, एक्सकैवेशन से 33, जियोलॉजी से 26, वित्त से 37 व एचआर से 44 अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा मेडिकल, लिगल, कंपनी सचिव, सेल्स एंड मार्केटिंग, सिस्टम, सर्वे व समेत अन्य संभाग के अधिकारी भी शामिल है. वहीं इ-3 से इ-4 ग्रेड यानी असिस्टेंट मैनेजर से डिप्टी मैनेजर में भी विभिन्न संभाग के अधिकारियों को बड़े पैमाने पदोन्नति दी गयी है.

डब्ल्यूजे एरिया मुनीडीह के भी कई अधिकारी प्रोन्नत

पदोन्नति पाने वालों में डब्ल्यूजे एरिया मुनीडीह क्षेत्र के एजीएम एवं वरिष्ठ प्रबंधक (खनन) दीपक कुमार को मुख्य प्रबंधक (ई-7), क्षेत्रीय प्रबंधक (वि एवं या) प्रभात रंजन झा को वरिष्ठ प्रबंधक, वरीय क्षेत्रीय प्रबंधक (वित्त) अंजन बिलुंग को भी मुख्य प्रबंधक (ई-7) बनाया गया है. जबकि सहायक प्रबंधक (वि एवं या) से उप प्रबंधक (ई-5) के पद पर संदीप वर्मा, मनमोहन प्रसाद, रोहित सिन्हा एवं पवन प्रताप लकड़ा को पदोन्नति दी गयी है. डॉक्टर बालकृष्ण तिवारी को ई-3 से ई-4 ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है. इसके अलावा सहायक प्रबंधक (खनन) से उप प्रबंधक (ई-4) के पद पर गौरव प्रभात, रवि आनंद, शीशम रितेश, मनोज कुमार पासवान, राहुल देव, प्रेम चंद कुमार एवं हिमांशु बघेल को पदोन्नति मिली है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel