[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : शिलान्यास के इंतजार में अटकीं 30 योजनाएं, 25 करोड़ के विकास कार्यों पर ब्रेक

Dhanbad News : शिलान्यास के इंतजार में अटकीं 30 योजनाएं, 25 करोड़ के विकास कार्यों पर ब्रेक

0
Dhanbad News : शिलान्यास के इंतजार में अटकीं 30 योजनाएं, 25 करोड़ के विकास कार्यों पर ब्रेक

Dhanbad News : मुख्य संवाददाता, धनबाद. छह साल बाद नगर निगम चुनाव संपन्न होने के बाद शहरवासियों को उम्मीद थी कि विकास कार्यों को नयी गति मिलेगी. कई योजनाओं पर काम शुरू भी हुआ, लेकिन 30 से अधिक महत्वपूर्ण योजनाएं पिछले दो महीने से शिलान्यास के इंतजार में अटकी हुई हैं. सड़क, नाली, पार्क और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी करीब 25 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार थम गयी है.

नगर निगम ने शिलान्यास कार्यक्रमों पर फिलहाल रोक लगाने के लिए प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए नोटिस जारी किया है. नगर निगम के कार्यपालक अभियंता अनूप सामंता ने बताया कि मेयर के धनबाद से बाहर रहने के कारण योजनाओं के शिलान्यास पर अस्थायी रोक लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि जल्द ही नयी तिथि निर्धारित कर शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.

हालांकि निगम के भीतर और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी है कि शिलापट्ट पर जनप्रतिनिधियों के नामों को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित किया गया है. इसे लेकर विभिन्न स्तरों पर मंथन चल रहा है.

एफडी जमा, फिर भी नहीं हो रहा एग्रीमेंट :

दूसरी ओर संवेदकों ने आरोप है कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) जमा करने के बावजूद एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा रही है. ऐसे करीब 30 संवेदक हैं, जिनके एग्रीमेंट पिछले दो माह से लंबित पड़े हुए हैं.

वहीं कार्यपालक अभियंता का कहना है कि एग्रीमेंट कराने के लिए संवेदकों को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन कई संवेदक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं. निगम और संवेदकों के बीच जारी इस खींचतान का सीधा असर शहर की विकास योजनाओं पर पड़ रहा है.

स्थिति यह है कि कई योजनाओं की निर्धारित कार्यावधि समाप्त होने के करीब पहुंच गयी है, जबकि धरातल पर काम शुरू तक नहीं हो पाया है. ऐसे में शहर के विकास कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नगर निगम पर लंबित योजनाओं को शीघ्र शुरू कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel