[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के 25 पूर्व छात्र सम्मानित

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम के 25 पूर्व छात्र सम्मानित

0
Dhanbad News:  आइआइटी आइएसएम के 25 पूर्व छात्र सम्मानित

आइआइटी आइएसएम धनबाद में बसंत 2026 का समापन रविवार को हुआ. समारोह पेनमैन ऑडिटोरियम में हुआ. इस अवसर पर संस्थान से जुड़े 25 पूर्व छात्र, शिक्षक, प्रशासक और उद्योग क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट हस्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया. आयोजन संस्थान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया था. समारोह को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने ऑनलाइन संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच संपर्क बना रहता है. मंच पर निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार, पीएम प्रसाद, पद्मश्री प्रो. हर्ष कुमार गुप्ता, पूर्व निदेशक प्रो. एसपी. बनर्जी, प्रो. आरएम भट्टाचार्जी और प्रो. राजीव उपाध्याय मौजूद थे. वक्ताओं ने संस्थान के शैक्षणिक, शोध और सामाजिक कार्यों पर अपनी राय रखी.

इन्हें मिला डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड

डिस्टिंग्विश्ड एलुमनी अवॉर्ड 2025 के तहत यंग एलुमनस अचीवर अवॉर्ड शुभांकर प्रत्युष पाठक को दिया गया. एंटरप्रेन्योरशिप अवॉर्ड बॉबी मोहंती को मिला. नागेंद्र कुमार मेमोरियल अवॉर्ड अजय कुमार मोइत्रा, ओम प्रकाश सिन्हा और श्रीनिवासन पद्मनाभन को प्रदान किया गया. रिसर्च एंड एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड इंद्रनील बर्धन, ओपी मिश्रा और जितेंद्र किकानी को दिया गया. वहीं, भास्कर भट्टाचार्य मेमोरियल अवॉर्ड संजीव कुमार सिंह को प्रदान किया गया. डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर कंट्रीब्यूशन टू सोसाइटी केएपी सिन्हा (आइएएस) और विपुल कुमार (आइपीएस) को दिया गया. जसवंत सिंह गिल मेमोरियल इंडस्ट्रियल सेफ्टी एक्सीलेंस अवॉर्ड ऑल-वुमन माइन रेस्क्यू टीम को प्रदान किया गया.

इन्हें प्रदान किया गया विशेष शताब्दी सम्मान

विशेष शताब्दी सम्मान प्रो. एसपी बनर्जी, नरेश वशिष्ठ, अमृत सागर चोपड़ा, पीएम प्रसाद, पद्मश्री प्रो. हर्ष कुमार गुप्ता, मोहिंदर सिंह गुलाटी, प्रो. ओपी वर्मा, स्व. जसवंत सिंह गिल और स्व. आरएन शर्मा को मरणोपरांत दिया गया. बसंत सम्मान 2026 रंजीत रथ, अरुण कुमार नायक, प्रो. पीएस गुप्ता और प्रो. फाल्गुनी सेन को प्रदान किया गया. कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और एलुमनस संवाद के साथ हुआ.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel