Dhanbad News: 15 विद्यालयों ने नहीं भरा छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड का फॉर्म

Dhanbad News: फॉर्म नहीं भरने पर नौ सरकारी विद्यालयों को शोकॉज

By MANOJ KUMAR | January 21, 2026 2:53 AM

Dhanbad News: संवाददाता, धनबाद. जिले के 15 विद्यालयों ने 800 छात्र-छात्राओं का आठवीं बोर्ड परीक्षा का फॉर्म नहीं भरा है. स्कूलों की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ेगा. स्कूल जिला शिक्षा विभाग को आवेदन देकर छात्रों के परीक्षा फॉर्म नहीं भरा पाने की जानकारी दे रहे है. मामले में जिला शिक्षा विभाग ने लापरवाही बरतने वाले नौ सरकारी विद्यालयों के एचएम को शोकॉज किया गया है. साथ ही जैक को पत्र लिख कर मार्ग दर्शन मांगा है.

15 में नौ विद्यालय सरकारी :

जिले के 15 में से नौ विद्यालय सरकारी हैं. नौ विद्यालयों के अलावा संत जेवियर उच्च विद्यालय गादी टुंडी, संत जॉन डी ब्रीटो स्कूल, आदर्श शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़, इंडियन एकेडमी, सर्वोदय पब्लिक स्कूल, डीएवी प्लस टू उच्च विद्यालय कतरासगढ़ हैं.

इन विद्यालयों को किया गया शोकॉज :

आठवीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन ससमय जमा नहीं करने पर डीइओ अभिषेक झा ने वरीय बुनियादी मध्य विद्यालय जगजीवन नगर, मवि कांड्रा बाघमारा, सेठ सुखीराम बालिका मध्य विद्यालय गोविंदपुर, उमवि रामपुर, गोविंदपुर, मवि रतनपुर गोविंदपुर, उमवि हाड़ीडीह दुधिया बलियापुर, उमवि वासेपुर एवं उउमवि मयूरनाचना, गोविंदपुर के एचएम को शोकॉज किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है