[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद DHANBAD NEWS : सेंट्रल अस्पताल की सीएमएस डॉ एस होता समेत बीसीसीएल से 14 अधिकारी हुए रिटायर

DHANBAD NEWS : सेंट्रल अस्पताल की सीएमएस डॉ एस होता समेत बीसीसीएल से 14 अधिकारी हुए रिटायर

0
DHANBAD NEWS : सेंट्रल अस्पताल की सीएमएस डॉ एस होता समेत बीसीसीएल से 14 अधिकारी हुए रिटायर

बीसीसीएल से नवंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए शनिवार को कोयला भवन मुख्यालय में सम्मान समारोह हुआ. अध्यक्षता बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया ने की. समारोह में बीसीसीएल के निदेशक (वित्त) राकेश कुमार सहाय व निदेशक तकनीक (संचालन) संजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे. इस दौरान निदेशक मंडल ने कोयला भवन मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले चार कर्मचारियों व संपूर्ण बीसीसीएल से सेवानिवृत्त होने वाले 14 अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न के साथ पीएफ-पेंशन आदेश जैसे सभी जरूरी दस्तावेज सौंपते हुए उन्हें सम्मानित किया गया. बीसीसीएल के डीपी श्री रमैया ने सभी कार्मिकों को सफलता पूर्वक कंपनी की सेवा करने के लिए बधाई देते हुए धन्यवाद दिया. जबकि निदेशक (वित्त) श्री सहाय ने सेवानिवृत्ति होने वाले कार्मिकों को कंपनी से प्राप्त होने वाली राशि का समझदारी से उपयोग करने की सलाह दी. मौके पर कोयला भवन के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

ये हुए रिटायर :

सेंट्रल अस्पताल की सीएमएस डॉ सुजाता होता, डॉ रंधीर कुमार कृष्णा, मुख्य प्रबंधक (खनन) शेख हनीफ, मुख्य प्रबंधक (खनन) राजू कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) रंजन भट्टाचार्य, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) नारायण अधिकारी, वरीय प्रबंधक (वित्त) सुप्रिया कुमार मजूमदार, उप प्रबंधक (खनन) अशोक गिरी, अवर अभियंता (विद्युत व यांत्रिक) मेघनाथ चक्रवर्ती, अवर अभियंता देवेंद्र चौधरी, अवर अभियंता नंदु पासवान, हरे कृष्ण राम, राजेश कुजूर व सुहृद चक्रवर्ती आदि शामिल है. वहीं बीसीसीएल कोयला भवन से रिटायर्ड होने वाले कर्मियों में मो खुर्शीद आलम, रानी देवी, अनादि रविदास व विजय शर्मा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel