[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : बीसीसीएल में एक जीएम समेत 13 अधिकारियों का तबादला

Dhanbad News : बीसीसीएल में एक जीएम समेत 13 अधिकारियों का तबादला

0
Dhanbad News : बीसीसीएल में एक जीएम समेत 13 अधिकारियों का तबादला

बीसीसीएल में एक जीएम, दो सीनियर मैनेजर व 10 चीफ मैनेजर स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस आलोक में बीसीसीएल अधिकारी स्थापना विभाग की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके मुताबिक सुदामडीह वाशरी के परियोजना पदाधिकारी (पीओ) नारायण चंद्र समंता का तबादला वाशरी डिवीजन में कर दिया गया है, जबकि न्यू व ओल्ड मधुबन वाशरी के पीओ पीके राजू को सुदामडीह वाशरी व न्यू पाथरडीह वाशरी के पीओ की जिम्मेदारी दी गयी है. वहीं ऐना के पीओ अरविंद कुमार झा का तबादला कंपनी मुख्यालय कोयला भवन स्थित क्वालिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट में कर दिया गया है. उनकी जगह पर इस्ट बसुरिया के पीओ विष्णु कांत झा को ऐना का पीओ बनाया गया है. सिजुआ एरिया के लोयाबाद व बासुदेवपुर कोलियरी के पीओ नारायण प्रसाद का तबादला सिजुआ एरिया ऑफिस व एएमपी कोलियरी मैनेजर यशवंत सिंह राजपूत का तबादला बरोरा एरिया में एरिया मैनेजर (सेफ्टी) के रूप में किया गया है. न्यू भोजुडीह वाशरी के पीओ प्रेमचंद्र झा को न्यू व ओल्ड दोनों वाशरी का पीओ बनाया गया है. जबकि न्यू मधुबन वाशरी में पदस्थापित चीफ मैनेजर (सीपी) राजेश कुमार को ओल्ड व न्यू मधुबन वाशरी के पीओ की जिम्मेदारी दी गयी है. पीबी एरिया के एजीएम अनिल कुमार वर्मा को सेंद्रा बांसजोड़ा व निचितपुर का पीओ बना गया है. जबकि सेंद्रा बांसजोड़ा व निचितपुर के पीओ मंतोष कुंडू का तबादला करते हुए उन्हें बासुदेवपुर व लोयाबाद कोलियरी के पीओ की जिम्मेदारी दी गयी है. इसी तरह बरोरा एरिया में पदस्थापित सीनियर मैनेजर पंचान पांडेय को एएमपी कोलियरी का मैनेजर बनाया गया है. वहीं डीटी (ओपी) सचिवालय में पदस्थापित चीफ मैनेजर (माइनिंग) मणिकांत पांडेय को एजीएम कतरास की जिम्मेदारी दी गयी है. गोविंदपुर एरिया के एजीएम जयंत कुमार जयसवाल को इस्ट बसुरिया का पीओ बनाया गया है. अधिसूचना के मुताबिक तबादला किए सभी अधिकारियों को 26 अप्रैल तक अपने नये स्थान पर योगदान देने को कहा गया है, अन्यथा 28 अप्रैल से वह स्वत: ही विरमित समझे जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel