[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya झारखण्ड धनबाद में शॉर्ट सर्किट से आग, दो की मौत और दो घायल

धनबाद में शॉर्ट सर्किट से आग, दो की मौत और दो घायल

0
धनबाद में शॉर्ट सर्किट से आग, दो की मौत और दो घायल
धनबाद में शॉर्ट सर्किट से गई दो लोगों की जान - फाइल फोटो

Jharkhand News: धनबाद के जगजीवन नगर इलाके में बीती रात करीब 1 बजे शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने भारी तबाही मचा दी. इस दर्दनाक घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 22 वर्षीय युवक झुलसकर अपनी जान गंवा बैठे. हादसे में मृत महिला के बेटे और बहू भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए असरफी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

शॉर्ट सर्किट से हुई घटना

स्थानीय लोगों के मुताबिक घर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. पुलिस ने मृतक दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है.

नानी के घर आया था लड़का

धनबाद के जगजीवन नगर इलाके में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जान गंवाने वाला 22 वर्षीय प्रशांत कुमार उर्फ गोलू महज 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी चिंता देवी के घर आया था. हादसे की रात प्रशांत प्रथम तल पर अपनी नानी के साथ सो रहा था. रात करीब 1 बजे अचानक घर में आग लग गई.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel