[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर प्रभात फेरी निकाल कर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

प्रभात फेरी निकाल कर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

0
प्रभात फेरी निकाल कर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

मधुपुर. नशा मुक्ति पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को मधुपुर पुलिस प्रशासन ने जागरूकता अभियान चलाया. अभियान के तहत मधुपुर थाना परिसर से पुलिस अधिकारियों व जवानों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. यह प्रभात फेरी शहर के थाना मोडल, राजबाड़ी रोड, स्टेशन रोड आदि प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. जहां लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील किया गया. इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से शपथ लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे व अपने आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को कमजोर करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, रोजगार और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया. अभियान का उद्देश्य समाज में नशा मुक्त वातावरण का निर्माण करना है. मौके पुलिस पदाधिकारी, जवान और समाजसेवी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel