[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवघर में बंगाल के युवक ने लगायी फांसी, बहन के किराये के कमरे में मिला शव

देवघर में बंगाल के युवक ने लगायी फांसी, बहन के किराये के कमरे में मिला शव

0
देवघर में बंगाल के युवक ने लगायी फांसी, बहन के किराये के कमरे में मिला शव

वरीय संवाददाता, देवघर : पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के 22 वर्षीय युवक जहांगीर ने नगर थाना क्षेत्र के झौंसागढ़ी खादी बोर्ड कार्यालय के समीप बहन के किराये के कमरे में बुधवार रात फांसी लगाकर जान दे दी. गुरुवार सुबह बहन ने कमरे की खिड़की से झांककर उसे दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान वर्धमान जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मठपाड़ा भांगाकुठी मुहल्ला निवासी जहांगीर के रूप में हुई है. पुलिस को दिए बयान में मृतक की बहन रानी गुप्ता ने बताया कि वह झौसागढ़ी में किराये के मकान में बच्चों के साथ रहती है और उसके भाई का वहां आना-जाना था. बुधवार रात करीब 9:30 बजे जहांगीर वहां पहुंचा था. रानी के अनुसार, जहांगीर की पूजा घोष नाम की लड़की से बातचीत होती थी. गुरुवार सुबह जब जहांगीर देर तक नहीं उठा, तो उसने कमरे का दरवाजा पीटकर आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो जहांगीर दुपट्टे के सहारे पंखे में बने फंदे से झूल रहा था. इसके बाद मामले की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. हाइलाइट्स पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला था 22 वर्षीय जहांगीर बहन ने खिड़की से झांककर पंखे से लटकता देखा शव नगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel