[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बाइक सवार को वाहन ने मारा धक्का, घटनास्थल पर हुई मौत

बाइक सवार को वाहन ने मारा धक्का, घटनास्थल पर हुई मौत

0
बाइक सवार को वाहन ने मारा धक्का, घटनास्थल पर हुई मौत

वरीय संवाददाता, देवघर . देवीपुर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. मृत व्यक्ति का नाम गणेश किस्कू ( 35 वर्ष ) है. वो देवीपुर थाना क्षेत्र के झुंडी गांव का रहने वाला था. घटना बुधवार को सुबह बुढ़ैई -देवीपुर मार्ग काशीडीह के समीप घटी, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को धक्का मार दिया और फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार की मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से देवीपुर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी मिली. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे. वहां से मृतक के शव को एंबुलेंस के जरिये देवघर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजनों ने बताया कि गणेश रात को बुढ़ैई मेला देखने गया था. मेला देखकर वह बाइक से वापस घर की ओर लौट रहा था. इस बीच अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गणेश किस्कू ग्रामीण चिकित्सक के रूप में ही गांव में लोगों की चिकित्सा कर अपने परिवार का पेट भरने का काम करते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel