[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : कृषि योजना का लाभ उठाकर उपज बढ़ायें किसान : डीडीसी

Deoghar News : कृषि योजना का लाभ उठाकर उपज बढ़ायें किसान : डीडीसी

0
Deoghar News : कृषि योजना का लाभ उठाकर उपज बढ़ायें किसान : डीडीसी

संवाददाता, देवघर : जिला संयुक्त कृषि भवन सभागार में जिला स्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीडीसी नवीन कुमार ने किया. डीडीसी ने कृषि विभाग के सभी कर्मियों को किसानों को समय पर बीज व तकनीकी खेती के लिए परामर्श देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कृषि विभाग द्वारा बीज विनिमय की योजना, अनुदान पर बीज, बिरसा फसल विस्तार योजना अंतर्गत 100 फीसदी अनुदान पर बीज, ड्रिप इरीगेशन योजना, मिट्टी जांच, केसीसी, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, किसान समृद्धि योजना सहित कई योजनाएं चल रही हैं. किसान इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर उपज बढ़ा सकते हैं. जिला कृषि पदाधिकारी यशराज ने बताया कि एनएफएसएम के द्वारा अनुदान पर कृषि यंत्र पंपसेट, रोटावेटर, स्प्रे मशीन, पैडी थ्रेसर आदि कृषि यंत्र वितरण किये जा रहे हैं. आत्मा के तहत किसानों को प्रशिक्षण, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, प्रत्यक्षण आदि का कार्य किये जा रहे हैं. इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र सुजानी के वरीय वैज्ञानिक डॉ राजन ओझा ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी, साथ ही उर्वरा शक्ति को बनाये रखते हुए सही उपज प्राप्त करने की जानकारी दी गयी. इस मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी पीके सोंय, आत्मा के परियोजना उप निदेशक अरविंद कुमार राय आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel