भीषण गर्मी में मंईयां सम्मान योजना का गांव-गांव पहुंचकर हो रहा सत्यापन

सारठ में महिलाओं को मिली राहत

By RAMAKANT MISHRA | May 26, 2026 9:29 PM

सारठ बाजार. मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन पंचायत भवन में किया जा रहा है. भीषण गर्मी के कारण सत्यापन के लिए पहुंच रही महिलाओं को लंबी कतारों में खड़े होने से काफी परेशानी हो रही है. स्थिति को देखते हुए बसहातांड़ मुखिया रणधीर राय और पंचायत सचिव हलधर राणा ने पहल करते हुए गांव-गांव पहुंचकर पेड़ के नीचे बैठकर लाभुकों का सत्यापन शुरू किया है. मंगलवार को बसाहटांड़ पंचायत के टंगीडीह, सिकटिया, नवाडीह, दोरहिया समेत अन्य गांवों में पहुंचकर मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन किया गया. मुखिया रणधीर राय ने बताया कि बुधवार को धनवरिया और धुंधुवाजोरी गांव में जाकर सत्यापन कार्य किया जाएगा.