[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 

0
देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी 
देवघर में चाय दुकान चलाने वाली महिला की हत्या

देवघर से आशीष कुंदन की रिपोर्ट

Deogarh News: झारखंड के देवघर जिले के कुंडा थाना के पास चाय दुकान चलाने वाली 60 वर्षीय माला देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. महिला का शव दुकान के अंदर मिला, जहां सिर सहित चेहरे को कुचल दिया गया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. 

पुलिस पहुंची मौके पर 

सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, फॉरेंसिक टीम और नगर और कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतका माला देवी मूल रूप से सारवां थाना क्षेत्र के लखोरिया भालूवाही गांव की रहने वाली थी. वर्तमान में वह रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा में घर बनाकर रहती थी. करीब दो महीने से वह कुंडा थाना के पास चाय की दुकान चला रही थी और रात में दुकान में ही सोती थी.  

सुबह बेटी को मिली सूचना, मचा कोहराम 

मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे किसी ने मृतका की बेटी को फोन कर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दुकान की दीवारों पर भी खून के छींटे लगे हुए थे. महिला की हत्या काफी नृशंस तरीके से किए जाने की बात सामने आई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इधर घटना के बाद से मृतका के पति शिव यादव के फरार होने की बात कही जा रही है. 

पुलिस मामले में जुट गई 

पुलिस मामले के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटनास्थल देवघर-सारठ मुख्य पथ पर होने के कारण वहां लोगों की भीड़ जुट गई थी. जाम की स्थिति नहीं बने, इसके लिए यातायात थाना की पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया है. 

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

Previous article कैमूर में शादी से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, वाराणसी में इलाज के दौरान टूटी सांसें
Next article लाखों का स्मार्टफोन खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 फीचर्स, नहीं तो पैसा हो सकता है बर्बाद
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel