[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय

सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय

0
सारठ बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर विधायक की बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णय

सारठ. मंगलवार को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सारठ बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक का मुख्य उद्देश्य सारठ बाजार को सुविधायुक्त और व्यवस्थित बनाना था. इस दौरान बाजार के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई, रोशनी, नाली व्यवस्था, जलजमाव की समस्या और कचरा प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. दुकानदारों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे. विधायक ने बीडीओ और सीओ को निर्देश दिया कि पंचायत नियमावली के तहत सबसे पहले बाजार का सीमांकन कराया जाए तथा स्थायी एवं अस्थायी दुकानों की सूची मुखिया और पंचायत समिति सदस्य की देखरेख में तैयार की जाए. सूची तैयार होने के बाद एक समिति गठित कर बाजार प्रबंधन की कार्ययोजना बनायी जायेगी, जिसे पंचायत एवं प्रखंड समिति से पारित कराया जाएगा, ताकि बाजार में फैली अव्यवस्था और गंदगी की समस्या का समाधान हो सके. उन्होंने यह भी बताया कि बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है, जिससे जल निकासी की समस्या दूर होगी. साथ ही सब्जी, फल और मछली विक्रेताओं के लिए सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. एक सप्ताह बाद होने वाली अगली बैठक में साफ-सफाई के लिए न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने पर भी विचार किया जाएगा. विधायक चुन्ना सिंह ने कहा कि सारठ बहुत जल्द अनुमंडल बनने जा रहा है, इसलिए अभी से सभी तैयारियां शुरू करना जरूरी है. बैठक में 20 सूत्री अध्यक्ष इस्तियाक मिर्जा, प्रमुख, बीडीओ चंदन कुमार सिंह, सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा, सीओ बिभास कुमार, राजस्व कर्मचारी संजय मिश्रा, केलु दास, मुखिया प्रतिनिधि अनिल राव, नरेश यादव, गौतम मंडल, अब्दुल मिया, रिंकू यादव, उमेश गुप्ता, मनोज नापित, रिंकू गुप्ता, पंचानन चंद्र, समीउद्दीन मिर्जा, शालिग्राम मंडल आदि मौजूद थे.

केक काटकर मनाया विधायक का जन्मदिन:

बैठक समाप्त होने के बाद विधायक चुन्ना सिंह ने अपने समर्थकों के बीच जन्मदिन का केक काटा. इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. मौके पर बीडीओ और सीओ ने भी उन्हें केक खिलाकर बधाई दी.

हाइलार्ट्स : सारठ बाजार को सुविधायुक्त बनाने पर हुई चर्चा, जल्द बनेगा अनुमंडल : चुन्ना सिंह कचरा प्रबंधन जरूरी, बाजार क्षेत्र में रौशनी, सफाई, पेयजल व जलनिकासी पर की मंत्रणा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel