[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंप मामले पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंप मामले पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

0
सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंप मामले पर कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष

सारठ. पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सरपत्ता गांव में अवैध बालू डंपिंग को लेकर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. मामले में शिकायत के 15 दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने एक बार फिर अंचल कार्यालय पहुंचकर शिकायत कर त्वरित कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि सरपत्ता गांव में दोमुहान घाट से अवैध रूप से बालू उठाकर डंप किया गया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने 23 मई को सीओ को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी. शिकायत के बाद 24 मई को सीओ द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें मामले को सही पाया गया था. इसके बावजूद 15 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. शुक्रवार को ग्रामीण उमेश पंडित, गौतम पंडित, सरोज पंडित, शंकर पंडित, गुलाब पंडित, उत्तम पंडित, आदित्य पंडित, सुधीर पंडित समेत अन्य लोग अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ से कार्रवाई की गुहार लगायी. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में चार से पांच स्थानों पर अवैध रूप से नदी से बालू उठाकर डंप किया गया है और उसकी बिक्री भी की जा रही है. उनका आरोप है कि लगातार अवैध बालू उठाव के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ता जा रहा है. इस मामले में सीओ कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने पथरड्डा ओपी पुलिस को निर्देश दिया है कि सरपत्ता मौजा के खाता संख्या 11, दाग संख्या 430 में लगभग 70 डिसमिल भूमि पर किए गए अवैध बालू डंप की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel