संजीव कुमार की रिपोर्ट
Baba Baidyanath Dham : केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर विधि-विधान से बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने श्रद्धा भाव के साथ पूजा की और देश और समाज की खुशहाली की कामना की.
बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की
इस दौरान मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बलों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी. उनके पुश्तैनी तीर्थ पुरोहित ने इस पूर्व प्रशासनिक भवन में विधि विधान के साथ संकल्प कराया. इसके बाद उन्हें बाबा की पूजा अर्चना कराई गई. पूजा संपन्न होने के बाद बाबा मंदिर प्रांगण में आरती कर बाबा से मंगल कामना की. मौके पर उनके साथ आए पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहें.
देवघर: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाबा बैद्यनाथ धाम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की. इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही.#Deoghar #BabaBaidyanath #Jharkhand #PrabhatKhabarJharkhand pic.twitter.com/kJBUql2fjR
— Prabhat Khabar Jharkhand (@jharkhand_pk) June 26, 2026
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नवंबर से मिलेगा मुफ्त सेनेटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय
