[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : पिस्टल व दो गोली के साथ बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Deoghar News : पिस्टल व दो गोली के साथ बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

0
Deoghar News : पिस्टल व दो गोली के साथ बाबा गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपित किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, दो मोबाइल फोन और एक बुलेट बाइक बरामद की है. इस संबंध में नगर थाने में आयोजित प्रेसवार्ता एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बाबा गिरोह के दो गुर्गों को हथियार के साथ धर दबोचा है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सनवेल बाजार पेड़ा गली मुहल्ला निवासी अंकित जोशी और मंदिर मोड़ शिक्षा सभा चौक के पास रहने वाले अनन्य वत्स के रूप में हुई है. 28 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:40 बजे गुप्त सूचना मिली कि शिक्षा सभा चौक के पास बाबा परिहस्त गिरोह के दो सक्रिय सदस्य अवैध हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहे हैं. इसके बाद एसपी के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गयी. टीम में एसआइ मुकेश कुमार तिवारी, दिलीप मुंडा, सुमंत प्रसाद, एएसआइ संजय रजक, पंकज कुमार, हवलदार सचिदानंद निर्मल, पुलिसकर्मी समीर चंद्र महतो, पंकज कुमार और राउडी दस्ता के जवान शामिल थे. शिक्षा सभा चौक गोलचक्कर के पास काले और सफेद रंग की रॉयल इनफील्ड हंटर बुलेट पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. सशस्त्र बल की मदद से दोनों को दौड़ कर पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान अंकित के पास से 7.65 एमएम का एक पिस्टल बरामद हुआ, जिसकी मैगजीन में एक जिंदा कारतूस लोड था. वहीं अनन्य वत्स के पास से एक अन्य जिंदा कारतूस मिला. दोनों के पास से एक-एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया. हथियार और कारतूस के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये गये. थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस के अनुसार इनकी मंशा व्यवसायियों सहित अन्य लोगों से रंगदारी वसूलने की रहती थी और रकम नहीं देने पर भय पैदा करने के लिए फायरिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे. इस संबंध में राउडी टीम के प्रभारी एएसआई पंकज कुमार की शिकायत पर नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है. यह भी बताया गया कि दोनों का अपराधिक इतिहास रहा है और आर्म्स एक्ट में पहले जेल भी जा चुके हैं. हाइलाइट्स -शिक्षा सभा चौक के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इन दोनों को पकड़ा -अंकित जोशी व अनन्य वत्स के पास से पिस्टल, गोली, दो मोबाइल व बुलेट बाइक बरामद -आर्म्स एक्ट के तहत नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज, प्रेस वार्ता में एसडीपीओ ने दी जानकारी -दोनों आरोपित मिलकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, पुलिस ने किया नाकाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel