[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : कस्टमर अधिकारी बनकर देते थे झांसा, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

Deoghar News : कस्टमर अधिकारी बनकर देते थे झांसा, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

0
Deoghar News : कस्टमर अधिकारी बनकर देते थे झांसा, दो साइबर आरोपित गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर दो साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर ठगी करते थे. एक फरवरी की कार्रवाई में खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी परवेज अंसारी व अंसारुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने इनलोगों के पास से तीन मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद की है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार साइबर आरोपित ग्रामीणों को पीएम किसान योजना के तहत ट्रैक्टर, कृषि उपकरण और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देते थे. ये सभी खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताकर फोन करते थे और भरोसा जीतने के बाद पीड़ितों को लिंक भेजते थे. लिंक पर क्लिक करवाकर उनसे पैसे की ठगी की जाती थी. पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का लालच देकर जानकारी हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर थाना के इंस्पेक्टर हरदियुस टोप्पो कर रहे थे, जिनके साथ एसआइ सूरज कुमार व खागा थाने की पुलिस टीम शामिल थे. एसआइ की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हाइलाइट्स पुलिस ने आरोपितों को सारठ थाना क्षेत्र के पुरनीकरहैया जंगल से गिरफ्तार किया आरोपितों के पास से तीन मोबाइल फोन व पांच सिम कार्ड बरामद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel