[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर बापू की पुण्यतिथि पर सीएचसी में कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों से भेद्भाव नहीं करने की ली शपथ

बापू की पुण्यतिथि पर सीएचसी में कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों से भेद्भाव नहीं करने की ली शपथ

0
बापू की पुण्यतिथि पर सीएचसी में कर्मियों ने कुष्ठ रोगियों से भेद्भाव नहीं करने की ली शपथ

प्रतिनिधि, पालोजोरी ; महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पालोजोरी सीएचसी में शुक्रवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की. उसके उपरांत सभी कर्मियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को कुष्ठ रोगियाें से भेद्भाव नहीं करने की शपथ दिलायी. उन्होंने बताया कि गांधी जी छूआछूत के खिलाफ थे और कुष्ठ रोगियों को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किया था. उन्होंने कहा था कि कुष्ठ रोग से ग्रस्त लोगों से किसी भी तरह का भेद्भाव नहीं किया जाना चाहिए. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद, डॉ मंजूर आलम, लिपिक सरिता देवी, एमपीडब्ल्यू रोहित कुमार, एसटीएस गिरीश कुमार, एलटी अजय कुमार यादव, पवन कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार, एएनएम किरण कुमारी, अनिता, रोजी अपर्णा मुर्मू, निखत परवीन, अजीत यादव, भोला यादव, सेवाधन मुर्मू, संतोष दास, रोशन कुमार आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel