[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Train Accident: देवघर में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

Train Accident: देवघर में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

0
Train Accident: देवघर में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री
Train Accident

Train Accident: देवघर, आशीष/संजीव/निषिद्ध- मंगलवार को देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया. आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई. ट्रक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, राहत की बात यही है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. हादसा हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर नावाडीह रोहिणी के समीप झाझा में हुआ.

Deoghar Train 2
Train accident: देवघर में बड़ा रेल हादसा

गेटमैन की लापरवाही से हुआ हादसा!

ट्रक और ट्रेन के बीच हुई टक्कर के बाद हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है. घटना को लेकर रेल सूत्रों और स्थानीय लोगों ने बताया कि गेटमैन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. घटना के बाद गेटमैन फरार है. वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक और खलासी भी मौके से फरार हो गया.

Deoghar Train
Train accident: आसनसोल मेमू पैसेंजर ट्रेन की ट्रक से टक्कर

घटनास्थल पर पहुंचे रेलवे अधिकारी

ट्रेन हादसे की सूचना मिलने के बाद वरीय रेल अधिकारियों समेत जसीडीह आरपीएफ, जीआरपी और जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचे. ट्रैक को दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे डिविजन आसनसोल की अधिकारी वंदना कुमारी और आरपीएफ कमांडेंट राहुल राज ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन के आगमन के बाद भी रेलवे फाटक को खुला छोड़ दिया गया था. इसी समय एक ट्रक रेलवे लाइन क्रॉस करने लगी. इसी दौरान ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया. हादसे के बाद इस रूट पर रेलवे परिचालन ठप हो गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News: चक्रधरपुर में विधायक सुखराम के घर से 500 मीटर की दूरी पर चली गोली

Previous article मतगणना को पारदर्शी और त्रुटि रहित बनाने के लिए कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
Next article शेयर बाजार में थम गया गिरावट का दौर, सेंसेक्स ने लगाई 239 अंकों की छलांग
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel