[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0
हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-ढिबी जोरिया के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि बाइक पर पीछे बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, मृतक की पहचान बिट्टू शर्मा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक संदीप राणा (17 वर्ष) बताया गया है. दोनों सारवां थाना क्षेत्र के मडरनसारे गांव के रहने वाले हैं. घटना उस समय हुई जब दोनों युवक बाइक से सारवां से सारठ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सारठ ढिबी जोरिया के पास एक वाहन को ओवरटेक करने के क्रम में उनकी बाइक सामने से आ रहे हाइवा की चपेट में आ गयी. टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान हाइवा का पिछला पहिया बाइक चालक बिट्टू शर्मा के सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायल संदीप राणा को तत्काल पुलिस वाहन से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ जियाउल हक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर रेफर कर दिया. वहीं, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. — सारठ ढिबी जोरिया के पास हुआ भीषण सड़क हादसा ओवरटेक की कोशिश में हुआ बड़ा सड़क हादसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel