[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर खदान में डूबे बालक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ टीम की तलाश जारी

खदान में डूबे बालक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ टीम की तलाश जारी

0
खदान में डूबे बालक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, एनडीआरएफ टीम की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम को नहीं मिला मासूम का शव, जारी रहेगा तलाशी अभियान दूसरे दिन भी खदान में डूबे बालक का नहीं चला पता मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के जाभागुड़ी स्थित बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने के दौरान जोड़ामो गांव निवासी चार वर्षीय सौरभ हांसदा की डूबने से मौत हो गयी. खदान में अत्यधिक पानी भरे होने के कारण स्थानीय ग्रामीण और पुलिस द्वारा प्रारंभिक प्रयासों के बावजूद शव को बाहर नहीं निकाला जा सका. इसके बाद सोमवार को देवघर से एनडीआरएफ की 14 सदस्यीय टीम नाव के साथ घटनास्थल पर पहुंची और करीब पांच घंटे तक पानी में तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि देर शाम तक बच्चे का शव बरामद नहीं हो सका, जिसके बाद अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया. एनडीआरएफ टीम मंगलवार को एक बार फिर तलाशी अभियान शुरू करेगी. घटना के दौरान मधुपुर सीओ यामुन रविदास, बीडीओ अजय कुमार दास, बुढ़ैई थाना के पदाधिकारी और सशस्त्र बल भी मौके पर मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पुनः अभियान चलाकर शव की तलाश की जाएगी. बताया गया कि सौरभ हांसदा रविवार दोपहर अपने पिता के साथ जाभागुड़ी स्थित बंद खदान में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली. पुलिस ने भी ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया, फिर भी शव बरामद नहीं हो सका. ग्रामीणों ने बताया कि बंद पड़ी खदानों में बारिश का पानी भर जाता है और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने से ये खदानें लगातार जानलेवा साबित हो रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पत्थर खनन के बाद न तो संवेदक और न ही प्रशासन ने इन्हें सुरक्षित तरीके से बंद कराया, जिससे ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. पूरे गांव में घटना के बाद मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. — खदान में दो दिन से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन नहाने गया बच्चा वापस नहीं लौटा, बंद खदान में डूबने से मौत मधुपुर में दर्दनाक हादसा: खदान में डूबा चार वर्षीय बालक, गांव में मातम पानी से भरी खदान में डूबा बच्चा, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप जाभागुड़ी खदान हादसा: चार वर्षीय बच्चे का शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ का अभियान जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel