यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ डीसी ने की बैठक
-स्कूल के समय में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए डीसी ने दिया सख्त निर्देश-बाजला चौक और आसपास के चौक-चौराहों पर वन ट्रैफिक की व्यवस्था करें
प्रमुख संवाददाता, देवघरशहर के बाजला चौक व आसपास के चौक-चौराहों पर स्कूल के समय में ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए सोमवार से सुबह छह से नौ बजे तक वन-वे ट्रैफिक प्लान का अनुपालन सख्ती से करवायें. उक्त निर्देश डीसी विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया. डीसी शुक्रवार को यातायात सुदृढ़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर समाहरणालय में बैठक कर रहे थे. उन्होंने कहा कि इस अवधि में आवागमन के लिए वन-वे ट्रैफिक और वाहनों को लेफ्ट टर्न लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.