संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
करौं में तीन दिवसीय संकीर्तन आयोजित
By BALRAM |
April 7, 2026 7:53 PM
करौं. प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम डिंडाकोली में तीन दिवसीय संकीर्तन भक्तिमय माहौल में आयोजित किया गया. संकीर्तन में पूरा गांव भक्ति रस में डूबा हुआ है. आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कीर्तन में महिला-पुरुष, बच्चे व बुजुर्ग बढ़-चढ़कर इस धार्मिक आयोजन में शामिल हो रहे हैं. इस अवसर पर भजन गायक विजय बिहारी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गयी. उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे. कई श्रद्धालु तो भक्ति में लीन होकर नृत्य करते भी नजर आये. संकीर्तन कार्यक्रम के दौरान गांव में सामूहिक भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है. वहीं, श्रद्धालु एक साथ बैठकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
