[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
Deoghar News : जंगल में बैठकर करते थे साइबर ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाने की विशेष टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के कमडीहा गांव निवासी राजकमल मरीक, देवीपुर थाना क्षेत्र के सूड़ियाबांध गांव निवासी दो सगे भाई अमर कुमार दास और नीरज कुमार दास के रूप में की है. ये तीनों आरोपी खुद को क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या फिर कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और केवाइसी अपडेट, पीएम किसान योजना या एसबीआइ क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ फर्जी लिंक भेजते थे. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हैं. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. इस सूचना पर विश्वास करते हुए एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार, साइबर थाना के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, एसआई प्रफुल्ल कुमार मांझी और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर ठगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है.

हाइलाइट्स

पुलिस ने तीन मोबाइल सहित दो सिम कार्ड जब्त किये

बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ ऑनलाइन ठगी की कई शिकायतें पहले से दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel