[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर डाबरग्राम में खिड़की तोड़ कर घुसे चोर, लाखों के जेवर व रुपये ले भागे

डाबरग्राम में खिड़की तोड़ कर घुसे चोर, लाखों के जेवर व रुपये ले भागे

0
डाबरग्राम में खिड़की तोड़ कर घुसे चोर, लाखों के जेवर व रुपये ले भागे

प्रतिनिधि, जसीडीह :

जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम आनंद विहार कॉलोनी में नवीन कुमार के घर से चोरों ने खिड़की तोड़ कर सोने के जेवर, रुपये समेत अन्य सामान की चोरी कर ली. घटना को लेकर थाने में शिकायत दी गयी है. पीड़ित नवीन कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात करीब दो-तीन बजे उठा, तो देखा कि घर से तीन व्यक्ति सामान लेकर भाग रहा है. वे अपने चेहरे को कपड़े व मास्क से ढंके हुए थे. इसके बाद हल्ला बचाया, तो चोरों ने पत्थर से हमला कर दिया. इससे नवीन कुमार घायल हो गये. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चोरों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे. इसके बाद घर पहुंच कर देखा कि घर की खिड़की खुली है और सामान बिखरे पड़े हैं. कमरे में रखा अलमारी खुला था. चोरों ने अलमारी में रखे सोने की आठ अंगुठियां, मांगटिका, हार, कंगन, चेन, चार पीस लॉकेट, लैपटॉप व आठ हजार रुपये सहित अन्य सामान की चोरी कर ली और फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ उमेश पांडे जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व जांच की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं. जानकारी हो कि पीड़ित के घर से कुछ ही दूरी पर पुलिस लाइन है, जहां पुलिस पदाधिकारियों व जवानों का आवासन है. साथ ही पुलिसकर्मी का रात भर ड्यूटी भी लगी रहती है. इसके बावजूद बैखौफ होकर अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel