[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर 1.57 करोड़ रुपये से सड़क व नाली का होगा निर्माण

1.57 करोड़ रुपये से सड़क व नाली का होगा निर्माण

0
1.57 करोड़ रुपये से सड़क व नाली का होगा निर्माण

मधुपुर. प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण सह जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन के पथलचपटी स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार को एक समारोह आयोजित कर मारगोमुंडा, करौं व देवीपुर प्रखंड के गांवों के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 57 विकास योजनाओं का शिलान्यास मंत्री ने किया. इस अवसर पर मंत्री हसन ने कहा कि एक करोड़ 57 लाख 25 हजार रुपये की लागत से क्षेत्र में पीसीसी सड़क, नाली, जहेरथान का निर्माण कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भी विधायक मद से कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया था. आज भी 57 योजना का शिलान्यास किया गया है और आगे भी कई योजनाओं का शिलान्यास किया जाना है. मधुपुर के विकास के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. शहर की तरह गांव के विकास के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है. गांव के सभी सड़कें, नाली, पुलिया निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. मौके पर अल्ताफ हुसैन, अबू तालिब अंसारी, दिनेश्वर किस्कू, मोरिफ खान, समीर आलम, अशफाक, अमित चंद्रवंशी, मो शाहिद, अली, गुलाम अशरफ समेत दर्जनों लोग थे. हाइलार्ट्स : विधायक निधि से 57 योजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel