[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर चितरा कोलियरी में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार : पूर्व मंत्री

चितरा कोलियरी में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार : पूर्व मंत्री

0
चितरा कोलियरी में स्थानीय युवाओं को मिले रोजगार : पूर्व मंत्री

चितरा. चितरा कोलियरी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय सभागार में कोलियरी प्रबंधन के साथ बैठक की. बैठक में कोलियरी के महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार, विभागीय अधिकारी, यूनियन प्रतिनिधि और ईसीएल कर्मी मौजूद रहे. इस दौरान कोलियरी विस्तार योजना, विस्थापित रैयतों के लंबित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों की लंबित प्रोन्नति तथा प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. रणधीर सिंह ने कहा कि चितरा कोलियरी के विकास में विस्थापित परिवारों और मजदूरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जरूरी है. उन्होंने कहा कि कई परिवार वर्षों से मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर परेशान हैं. उन्होंने परियोजनाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. साथ ही योग्य कर्मियों की लंबित प्रोन्नति पर चिंता जताई. बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य सुविधा समेत प्रभावित गांवों में जनसुविधाएं बेहतर करने पर भी जोर दिया गया. महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने आश्वासन दिया कि विस्थापितों और कर्मियों से जुड़े मामलों के समाधान के लिए प्रबंधन गंभीरता से कार्य कर रहा है तथा लंबित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई जारी है. मौके पर खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, एपीएम आशीष मिश्रा, यूनियन नेता महेंद्र प्रसाद राणा, अरुण महतो, वरुण सिंह, विलास राय, सतीश महतो, शंकर मल्लिक, भोला दास मौजूद थे. — चितरा कोलियरी की समस्याओं पर पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने प्रबंधन संग की बैठक

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel