[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर ग्रामीणों ने की लहजोरी-दुधानी की अधूरी सड़क निर्माण करने की मांग

ग्रामीणों ने की लहजोरी-दुधानी की अधूरी सड़क निर्माण करने की मांग

0
ग्रामीणों ने की लहजोरी-दुधानी की अधूरी सड़क निर्माण करने की मांग

मारगोमुंडा. मुख्यमंत्री सुदृढ़ीकरण योजना के तहत बन रही लहजोरी से दुधानी ग्राम पथ की बदहाली ने ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है. मार्च 2024 में झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया था. पर विडंबना देखिये कि लगभग दो साल बीतने को है और सड़क अब तक अधूरी पड़ी है. रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने अधूरे निर्माणाधीन स्थल पर विरोध-प्रदर्शन किया और विभाग व संवेदक ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक की लापरवाही के कारण काम को बीच में ही छोड़ दिया गया है, जिससे सड़क धूल और पत्थरों के ढेर में तब्दील हो गयी है. आये दिन यहां छोटी-मोटी दुर्घटनायें होती रहती है, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में है. मुख्य मार्ग होने के कारण स्कूल के बच्चों और मरीजों को ले जाने में भारी कठिनाई हो रही है. ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. अब देखना यह है कि प्रशासन इस सोये हुए प्रोजेक्ट को कब जगाता है. ग्रामीणों ने बताया कि होली और ईद का पर्व आने से पूर्व सड़क कार्य को पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel