[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : चुनाव में सभी कोषांग समन्वय और पारदर्शिता से करें काम : डीसी

Deoghar News : चुनाव में सभी कोषांग समन्वय और पारदर्शिता से करें काम : डीसी

0
Deoghar News : चुनाव में सभी कोषांग समन्वय और पारदर्शिता से करें काम : डीसी

प्रमुख संवाददाता, देवघर : नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी कोषांगों के कार्यों की तैयारी की समीक्षा की. बैठक में डीसी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित अधिकारियों को पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से कार्य निष्पादित करें. डीसी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी व कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आपसी समन्वय सबसे अहम है. कार्मिक कोषांग को पोलिंग पार्टियों की सूची समय पर तैयार कर तामिला कराने, प्रशिक्षण कोषांग को प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शेड्यूल बनाने, जबकि सामग्री एवं वाहन कोषांग को मतपेटिकाओं की उपलब्धता तथा आवश्यक वाहनों के अधिग्रहण को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में वाहन, कार्मिक, लॉजिस्टिक, मटेरियल, प्रशिक्षण, मीडिया, लेखा एवं आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) कोषांग समेत अन्य सहायक कोषांगों की समीक्षा की. डीसी ने कहा कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को त्रुटिरहित व सफल बनाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलश कुमार, डीपीआरओ रणबीर सिंह, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती आदि उपस्थित थे. हाइलाइट्स नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 समीक्षा बैठक में डीसी ने की तैयारी की समीक्षा सभी कोषांग आपसी समन्वय से करें कार्य निर्वाचन कार्य समयबद्ध व पारदर्शी हो: उपायुक्त राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन के निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel