[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों को हैंडओवर करने का निर्देश

आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों को हैंडओवर करने का निर्देश

0
आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों को हैंडओवर करने का निर्देश

मधुपुर. प्रखंड की सुग्गा पहाड़ी पंचायत में बन रहे आंगनबाड़ी भवन व अबुआ आवास निर्माण कार्य का निरीक्षण बीडीओ अजय कुमार दास ने किया. उन्होंने पीएम व अबुआ आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि जिन-जिन लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य को अब तक पूर्ण नहीं किया है वे सभी अविलंब पूर्ण करें. उन्होंने पंचायत व रोजगार सेवक को निर्देश दिया कि समय रहते वे आवास निर्माण कार्य में गति लाये. जिन आंगनबाड़ी भवन का कार्य पूर्ण पाया गया उसे हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 18 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण विभिन्न पंचायतों में कराया जा रहा है. जिनमें बड़ा नारायणपुर में चार, दर्वे में दो, बुढ़ैई में दो, दलहा में एक, गोविंदपुर में एक, मिसरना में दो, पथलजोर में दो व सुग्गापहाड़ी में एक आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है. जिन-जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. उन्हें हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया. बीडीओ दो दिनों के अंदर काम को शुरू करते हुए एक महीने में पूरा करने का निर्देश दिया. अगर कार्य एक माह में पूर्ण नहीं किया जाता है तो उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ विकास कुमार, सहायक अभियंता नवनीत कुमार, पंचायत सचिव नियाज खान, रोजगार सेवक व लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel