अनियंत्रित होकर पलटी थार, चालक बाल-बाल बचा

सारवां थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा मनिगढ़ी पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना

By LILANAND JHA | June 15, 2026 6:43 PM

सारवां. सारवां-सारठ मुख्य सड़क अंतर्गत थाना क्षेत्र के जियाखाड़ा मनिगढ़ी पुलिया के समीप आसनसोल से देवघर हवाई अड्डा जा रही थार (संख्या डब्ल्यूबी 37 जे 0032) का संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क किनारे झाड़ियों को रौंदते हुए पलट गयी. हादसे में थार चालक बाल-बाल बच गया. घटना की जानकारी मिलते ही थाना के एसआई अमरेश सोलंकी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.