[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर सारवां: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल

सारवां: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल

0
सारवां: तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, घायल

सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-देवघर मुख्य पथ पर बलिडीह मोड़ के पास शुक्रवार देर रात कार की टक्कर से बलिडीह गांव निवासी सुभाष यादव घायल हो गया. ग्रामीणों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया गया. बताया गया कि दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर तेज गति से देवघर की ओर निकल गया. ग्रामीणों ने कार डबल्यूबी 02 एकक्यू 5931 का पीछा किया और घोरपरास जंगल के पास वाहन को पकड़ लिया. इसके बाद चालक एवं सवारों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे रास्ते में कई लोग बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि दुर्घटना और पकड़े जाने की आशंका के कारण कार सवार तेजी से वाहन लेकर भाग रहे थे. सूचना मिलने पर पुलिस ने कार को जब्त कर थाने ले गयी. कार में सवार थाना क्षेत्र के डकाय पंचायत अंतर्गत कोयरीडीह बराकोला निवासी अभिनंदन तिवारी (32 वर्ष) तथा जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी करण दुबे (30 वर्ष) को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. समाचार लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. — सारठ-देवघर मुख्य पथ पर बलिडीह मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन व सवारों को किया पुलिस के हवाले

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel