[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar news : बिजली की चपेट में आने से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत

Deoghar news : बिजली की चपेट में आने से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत

0
Deoghar news : बिजली की चपेट में आने से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत

प्रतिनिधि, जसीडीह. जसीडीह थाना क्षेत्र में बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के संथाली मुहल्ला के जितेंद्र रमानी के पुत्र गुरु रमानी (15 वर्ष ) के रूप में हुई है. उसका इलाज बोकारो स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जिसकी मौत शुक्रवार देर रात को हो गयी. घटना जसीडीह के चांदपुर में 26 अप्रैल को घटी थी.

इस संबंध में मृतक के पिता जितेंद्र रमानी ने थाना में आवेदन देकर संथाली मुहल्ला के एक युवक के विरुद्ध शिकायत दी है. पीड़ित ने बताया कि 26 अप्रैल को अपने घर पर बैठा था. इसी दौरान उक्त युवक घर पर आया और गुरु व उसके चचेरे भाई को घुमाने की बात कह कर अपने साथ ले गया. इसके बाद उसे चांदपुर ले जाकर जबरन बिजली का काम करने को कहा. इसका विरोध करने पर युवक ने धमकी देते हुए कहा कि काम नही करोगे तो बुरा अंजाम होगा और पुराना पैसा नही देंगे. इससे विवश होकर किशोर ने बिजली का काम किया. इससे वह बिजली की चपेट में आ कर गंभीर रूप से झुलस गया, जहां से परिवार वालों ने इलाज के लिए देवघर के एक प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने इलाज कर बोकारो रेफर कर दिया था. घटना के संबंध में पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं.

हाइलाइटर

॰परिजन ने बिजली का काम जबरन कराने के दौरान घटना होने की बात कही॰जबरन काम कराने वाले संथाली मुहल्ला के युवक के खिलाफ थाना में की शिकायत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel