[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर घरों से नकदी और जेवरात उड़ ले गये चोर, सोते रहे परिवार के लोग

घरों से नकदी और जेवरात उड़ ले गये चोर, सोते रहे परिवार के लोग

0
घरों से नकदी और जेवरात उड़ ले गये चोर, सोते रहे परिवार के लोग

चितरा. थाना क्षेत्र के बरमशोली गांव में रविवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवारों ने मामले की लिखित शिकायत चितरा थाना में दर्ज करायी है. बताया गया कि बरमशोली निवासी मंटू कुमार महतो के घर में चोरों ने बंद कमरे का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिये. घटना के वक्त परिवार के सदस्य घर में ही सो रहे थे. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा मिला. इसके बाद चोरी की जानकारी होने पर घर में अफरा-तफरी मच गयी. वहीं गांव के ही सुमन महतो के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. यहां से करीब 10 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये गये. ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने आसपास के दो अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन वहां उन्हें सफलता नहीं मिल सकी. घटना की सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. साथ ही कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश देखा जा रहा है. — चोरों का तांडव: चितरा के बरमशोली में एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना चोरी की घटना से गांव में दहशत चितरा के बरमशोली गांव में एक ही रात दो घरों को चाेरों ने बनाया निशाना

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel