[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर इंश्योरेंस बंद कराने का झांसा, चालक के खाते से 2.64 लाख की साइबर ठगी

इंश्योरेंस बंद कराने का झांसा, चालक के खाते से 2.64 लाख की साइबर ठगी

0
इंश्योरेंस बंद कराने का झांसा, चालक के खाते से 2.64 लाख की साइबर ठगी

वरीय संवाददाता, देवघर. पालोजोरी थाना क्षेत्र के बाघमारा हरलाडेंगाल गांव निवासी व भागलपुर में टेलर वाहन चालक के रूप में कार्यरत मृत्युंजय प्रसाद राय साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं. इंश्योरेंस सेवा बंद कराने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने उनसे कॉल फॉरवर्ड करा लिया और इसके बाद फोन-पे के माध्यम से 11 बार में उनके खाते से कुल दो लाख 64 हजार रुपये की निकासी कर ली. मामले में पीड़ित ने साइबर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, मृत्युंजय को एक कॉल आया था.

कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनका इंश्योरेंस चालू हो गया है और उसे बंद कराने के लिए कुछ आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बातचीत के दौरान ठगों ने उन्हें कॉल फॉरवर्ड कराने के लिये तैयार कर लिया. पीड़ित ने बताये अनुसार प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते तक पहुंच बना ली. शिकायत में बताया गया है कि ठगों ने फोन-पे के माध्यम से 11 अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल दो लाख 64 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिये. पीड़ित के अनुसार पूरी राशि बंधन बैंक के एक खाते में भेजी गयी है. यह साइबर ठगी की घटना 20 से 25 मई के बीच हुई. ठगी की जानकारी मिलने के बाद मृत्युंजय ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के आधार पर 73 हजार रुपये होल्ड कर दिये गये हैं. घटना के करीब 10 दिन बाद वह साइबर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की. साइबर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गयी है और ट्रांजेक्शन से जुड़े विभिन्न तथ्यों को खंगाल रही है.

हाइलाइटर

पालोजोरी के बाघमारा हरलाडेंगाल गांव निवासी मृत्युंजय प्रसाद राय हुए शिकारइंश्योरेंस सेवा बंद कराने के नाम पर ठगों ने कराया कॉल फॉरवर्ड

फोन-पे के माध्यम से 11 बार में खाते से निकाले गये 2.64 लाख रुपये

ऑनलाइन शिकायत के बाद 73 हजार रुपये होल्ड, साइबर थाना में दर्ज हुई शिकायत

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel