बैजनाथपुर इलाके के होटल से हथियार के साथ संदिग्ध युवक पकड़ाया
रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 27, 2024 1:08 AM
देवघर.
रिखिया थाने की पुलिस द्वारा बैजनाथपुर इलाके के एक होटल से हथियार के साथ एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बता रही है. आखिर पकड़े गये संदिग्ध ने किस मंशा से हथियार रखा था और कहां अपराध को अंजाम देना था, इस संबंध में कुछ पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस उक्त संदिग्ध को रिखिया थाने में रखकर पूछताछ करने में जुटी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिखिया थाने की पुलिस ने बैजनाथपुर इलाके में स्थित एक होटल से कुंदन नाम के संदिग्ध युवक को उठाया है. पुलिस उससे पूछताछ के बाद उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
