[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पलाश मार्ट में आम विक्रय केंद्र का बीडीओ ने किया उद्घाटन

पलाश मार्ट में आम विक्रय केंद्र का बीडीओ ने किया उद्घाटन

0
पलाश मार्ट में आम विक्रय केंद्र का बीडीओ ने किया उद्घाटन

देवीपुर. प्रखंड के किसानों की आय में वृद्धि तथा स्थानीय कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) द्वारा प्रखंड परिसर स्थित पलाश मार्ट स्टॉल में आम विक्रय केंद्र की शुरुआत की गयी. विक्रय केंद्र का उद्घाटन बीडीओ विजय राजेश बारला ने किया. इस अवसर पर बीडीओ विजय राजेश बारला ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के अंतर्गत बागवानी परियोजना से उत्पादित आम को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें पलाश ब्रांड के तहत पहचान दी जा रही है. उन्होंने कहा कि इससे आम उत्पादकों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं को सीधे बागानों से ताजे एवं गुणवत्तापूर्ण आम उचित दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे. इस दौरान बीडीओ ने स्वयं स्टॉल से आम खरीदकर किसानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल किसानों और उपभोक्ताओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने के साथ स्थानीय उत्पादों को बाजार में नयी पहचान दिलाने में सहायक होगी. मौके पर रामफल तूरी, जेएसएलपीएस के बीपीएम अनूप कुमार अविनाश, एफटीसी अमित कुमार सिंह, सीसी कृष्ण कुमार, बीआरपी खुशबू खातून, पाण्डेस्वर यादव, विकास यादव, अध्यक्ष रेणु देवी तथा किसान पांडेस्वर महतो आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel