[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर Deoghar News : देवघर व जसीडीह से छह साइबर आरोपित गिरफ्तार

Deoghar News : देवघर व जसीडीह से छह साइबर आरोपित गिरफ्तार

0
Deoghar News : देवघर व जसीडीह से छह साइबर आरोपित गिरफ्तार

वरीय संवाददाता, देवघर : एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस ने देवघर व जसीडीह के इलाके में छापेमारी की. इस दौरान छह साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 18 मोबाइल सहित 18 सिम कार्ड, एक ई-सिम व प्रतिबिंब पोर्टल में रजिस्टर्ड नौ मोबाइल नंबर जब्त किये गये हैं. पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के मासनखामा गांव निवासी पंकज कुमार, नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के छातो गांव निवासी राघव कुमार उर्फ रोहित, अविनाश कुमार उर्फ मोलन, नगर थाना क्षेत्र के चंदाजोरी निवासी सुधांशु कुमार, जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव निवासी जितेंद्र कुमार दास व रिखिया थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव निवासी राजकुमार शामिल है. इन सभी के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को पुलिस ने सेंट्रल जेल भेज दिया. मीडिया सेल के अनुसार, आरोपित राजकुमार के खिलाफ आपराधिक इतिहास भी है. वर्ष 2022 में राजकुमार के खिलाफ साइबर थाने में धोखाधड़ी व आईटी एक्ट को लेकर कांड संख्या 31/22 दर्ज हुआ था. पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे. इसके अलावी फर्जी फोन – पे/पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैशबैक का झांसा देकर फोन – पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रीडिम कर ठगी करते हैं. हाइलाइट्स – 18 मोबाइल सहित 18 सिम कार्ड, एक ई- सिम व प्रतिबिंब पोर्टल में रजिस्टर्ड नौ मोबाइल नंबर जब्त

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel