[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर पालोजोरी में जर्जर तारों और ब्रेकरों की हुई मरम्मत, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

पालोजोरी में जर्जर तारों और ब्रेकरों की हुई मरम्मत, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

0
पालोजोरी में जर्जर तारों और ब्रेकरों की हुई मरम्मत, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह प्रयासरत हैं. उनकी पहल पर पालोजोरी और सिमला सबस्टेशन में खराब उपकरण बदले जा रहे हैं तथा जर्जर तार, ब्रेकर, जंपर और केबल बदले जा रहे हैं. बिजली विभाग के एसडीओ सोमेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 50 कर्मियों की टीम पालोजोरी, सिमला पावर सबस्टेशन और चितरा ग्रिड में काम कर रही है. पिछले तीन दिनों से पालोजोरी सबस्टेशन में ब्रेकर और तकनीकी उपकरणों की मरम्मत जारी है. सिमला सबस्टेशन को महारो ग्रिड से जोड़ने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. चितरा ग्रिड के हाइ पावर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिससे सिमला क्षेत्र में रोटेशन में बिजली दी जा रही थी. बुधवार को सिमला सबस्टेशन को महारो ग्रिड से जोड़ दिया गया. बारिश के मौसम में निर्बाध आपूर्ति के लिए 33 केवी और 11 केवी फीडरों के आसपास पेड़ों की टहनियों और बांस के झुरमुटों की कटाई-छंटाई करायी जा रही है, ताकि फॉल्ट और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो. एसडीओ सोमेश कुमार ने कहा कि चितरा ग्रिड के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सिमला सबस्टेशन को महारो ग्रिड वाया पालोजोरी जोड़ा गया है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके. ब्रेकर मरम्मत से आंधी-बारिश में आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी. विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से राहत दिलाने के लिए काम चल रहा है. जल्द ही जीरो कट बिजली उपलब्ध होगी एक दो दिन धैर्य रखें अपील की. – ब्रेकर मरम्मत से आंधी-बारिश में आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी: एसडीओ चितरा ग्रिड फेल, महारो से जोड़ा गया सिमला सबस्टेशन: एसडीओ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel