स्कूल में चलाया गया स्वच्छता जागरुकता अभियान
श्यामा प्रसाद मुखर्जी हाइस्कूल में नप की ओर से स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान को लेकर छात्रों के बीच चलाया जागरुकता अभियान
By BALRAM |
July 9, 2025 8:59 PM
मधुपुर. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को नगर परिषद की ओर से स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान को लेकर छात्रों के बीच जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर नप कर्मियों द्वारा छात्रों को सफाई रखने व अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने की जानकारी दी गयी. वहीं, सिटी मैनेजर सुभाष हेंब्रम ने बच्चों को बताया कि स्वस्थ समाज की कल्पना तभी की जा सकती है. जब तक आसपास सफाई हो. इससे होने से गंभीर बीमारी होने का डर बना रहता है. मौके पर सफाई निरीक्षक आनंद पासवान, फील्ड सुपरवाइजर मिथुन प्रसाद रवानी, अमरजीत पासवान, सदन रावत, संजय कुमार, मनीष कुमार, अशफाक अंसारी, औरंगजेब अंसारी, भूपेंद्र भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 6:00 AM
July 5, 2026 5:55 PM
July 5, 2026 12:29 PM
July 5, 2026 12:04 PM
July 4, 2026 8:38 PM
July 4, 2026 12:11 PM
July 3, 2026 10:14 PM
July 3, 2026 8:16 PM
July 3, 2026 5:17 PM
