[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड देवघर श्रावणी मेला 2026: सिर्फ 5 मिनट में होंगे बाबा के दर्शन, कूपन और आम कतारों के लिए नया सिस्टम तैयार

श्रावणी मेला 2026: सिर्फ 5 मिनट में होंगे बाबा के दर्शन, कूपन और आम कतारों के लिए नया सिस्टम तैयार

0
श्रावणी मेला 2026: सिर्फ 5 मिनट में होंगे बाबा के दर्शन, कूपन और आम कतारों के लिए नया सिस्टम तैयार
देवघर का बाबा मंदिर

देवघर से संजीव मिश्रा की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026, देवघर: विश्वप्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला-2026 के शुरू होने से पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर आने वाले देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. बाबा मंदिर परिसर में कूपन कतार (वीआईपी/शीघ्रादर्शनम) और आम कतार को अलग-अलग रास्तों से संचालित करने के उद्देश्य से बन रहे नये ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो गया है. सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो तकनीकी जांच (Technical Inspection) की औपचारिकता पूरी होते ही आगामी 15 जुलाई 2026 से इस बेहद हाईटेक और नई व्यवस्था के तहत भक्तों को जलार्पण कराया जाएगा.

अब टी-जंक्शन पर नहीं लगेगा जाम

बाबा मंदिर प्रभारी सह देवघर एसडीएम (SDO) रवि कुमार ने इस नई व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मंदिर के टी-जंक्शन (T-Junction) से कूपन कतार और सामान्य कतार को एक साथ मिलाकर गर्भगृह की ओर ले जाया जाता था. रास्ता पतला होने के कारण जब दोनों लाइनें एक जगह मिलती थीं, तो भीड़ जाम हो जाती थी और भक्तों को घंटों बेकार खड़े रहना पड़ता था. विशेष रूप से कूपन (शीघ्रादर्शनम टिकट) लेकर आने वाले भक्तों की ओर से इस जाम को लेकर कई बार मंदिर प्रशासन को लिखित शिकायतें भी मिली थीं. इसी समस्या के स्थायी समाधान और भीड़ का दबाव कम करने के लिए जिला प्रशासन ने युद्ध स्तर पर इस नये ओवरब्रिज का निर्माण करवाया है.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

अलग रास्तों से बढ़ेंगी कतारें

एसडीएम ने नई व्यवस्था का रूट मैप समझाते हुए बताया कि अब कूपन लेकर आने वाले श्रद्धालु और सामान्य कतार के श्रद्धालु अलग-अलग रास्तों और ओवरब्रिज के माध्यम से आगे बढ़ेंगे. दोनों कतारों का मिलन केवल बाबा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार (Entry Gate) के समीप होगा. इस वजह से कतारें बिना रुके सुचारू रूप से लगातार आगे बढ़ती रहेंगी. इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि श्रद्धालु मात्र 2 से 5 मिनट के भीतर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना कर गर्भगृह से बाहर निकल सकेंगे.

15 जुलाई को खुल सकता है ओवरब्रिज

एसडीएम रवि कुमार ने स्पष्ट किया कि ओवरब्रिज का ढांचागत काम पूरा हो चुका है, लेकिन सुरक्षा मानकों को देखते हुए अगले एक सप्ताह तक इसकी बारीकी से तकनीकी जांच (Safety & Load Test) कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट पूरी तरह संतोषजनक और ग्रीन सिग्नल मिलने पर 15 जुलाई से इसे आम श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित कर दिया जाएगा. श्रावणी मेले के दौरान देवघर पहुंचने वाले लाखों कांवरियों के लिए यह नया ओवरब्रिज सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित दर्शन का सबसे बड़ा माध्यम बनेगा.

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

Previous article kaimur News. शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी में मां के विराट रूप की आराधना
Next article औरंगाबाद मौसम अपडेट : तेज धूप के साथ उमस बढ़ाएगी मुसीबत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel